Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महालया की सुबह गंगा स्नान के दौरान दो नदी में डूबे, एक की मौत

नदिया जिले के कल्याणी थाना इलाके के रथतला रानी रासमणि घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे 18 वर्षीय रोहित बल की डूबने से मौत हो गई। रोहित, गयेशपुर नगरपालिका के 13 नंबर वार्ड, काटागंज इलाके का निवासी था।

21 Sep 2025

महालया की सुबह गंगा स्नान के दौरान दो नदी में डूबे, एक की मौत

कोलकाता। महालया की पावन तिथि पर रविवार सुबह बंगाल में दो अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने की घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिका लापता है।

नदिया जिले के कल्याणी थाना इलाके के रथतला रानी रासमणि घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे 18 वर्षीय रोहित बल की डूबने से मौत हो गई। रोहित, गयेशपुर नगरपालिका के 13 नंबर वार्ड, काटागंज इलाके का निवासी था।

परिवार सूत्रों के मुताबिक, महालया की सुबह रोहित अपने दोस्तों के साथ स्नान के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्नान करते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन असफल होने पर शोर मचाया।

चिल्लाने की आवाज़ सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद रोहित को निकाला गया और कल्याणी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरा हादसा हावड़ा जिले के उलुबेडिया घाट पर हुआ। खड़गपुर के गोलाबाजार से परिवार के साथ तर्पण करने आई एक नाबालिग लड़की गंगा में डूब गई।

पुलिस के अनुसार, स्नान के दौरान चार लोग गहरे पानी में बहने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर तीन लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्ची लापता हो गई।

खबर मिलते ही आपदा प्रबंधन बल और गोताखोरों को लगाया गया। रिपोर्ट लिखे जाने तक तलाश जारी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महालया की सुबह गंगा स्नान के दौरान दो नदी में डूबे, एक की मौ
नदिया जिले के कल्याणी थाना इलाके के रथतला रानी रासमणि घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे 18 वर्षीय रोहित बल की डूबने से मौत हो गई। रोहित, गयेशपुर नगरपालिका के 13 नंब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News